Hello friends,
Computer की दुनिया में RAM की बहुत बड़ी भूमिका रहती है, क्योंकि आजकल speed का जमाना है और computer की speed RAM पर ही आधारित होती है। अगर हमारे computer मे RAM छोटी है (2 or 4 GB) और हमें speed से काम करना है तो? आज हम इस article मे आपको एक ऐसी trick बताएँगे कि जिससे आप अपनी usb pen drive कि space को ही अपने कम्प्यूटर की RAM बना सकते हैं। अगर आपके पास 8 GB की pen drive है तो आप इससे 8GB की RAM बना सकते हैं। आइए देखते हैं, कैसे?
For Windows xp users
1. सबसे पहले आपकी Usb pen drive को कम्प्यूटर की usb में insert कीजिए। अब उसको format कर दीजिए। अब my computer पर right click करके properties पर click कीजिए।

2.अब advanced tab पर click कीजिए।

3.advanced में first part होगा performance का उसमें settings पर click करें।

4. अब एक नया window मिलेगा, उसमें last में virtual memory मे change पर click कीजिए।

5.अब आपकी drive select करके custom size पर tick Mark करें और
दिए गए बॉक्स में MB में size लिख कर set पर क्लिक कीजिए। (आपकी pen drive की capacity के अनुसार जितनी RAM use करनी हो उतनी MB size लिखे।)
Initial size – 1020
Maximum size – 1020
6. अब ok पर click कीजिए। एक pop-up आएगा, जिसमें computer restart करने का कहा गया है, उसमें ok पर क्लिक करके आपका computer restart कीजिए।
For Windows 7,8 wista.
1. pen drive को Format कीजिए।
2. अब pen drive पर right click करके properties पर click कीजिए।
3. अब Ready boost पर click करके
Use this device को on करें।
4. अब maximum space scroll (select) करें।
5. अब ok और apply पर क्लिक कीजिए।
बस हो गया।
अब आपके computer की RAM तैयार हो गई। हालाँकि यह RAM Original RAM के जितना काम नहीं देती लेकिन computer की speed में अच्छा खासा फर्क पड़ेगा।
यहाँ पर बताई गई trick से होने वाले कोई damage या problem के लिए हम बिलकुल जिम्मेदार नहीं है। हालाँकि इससे computer मे कोई खराबी नहीं होती है पर हो सकता है इसका ज्यादातर use करने पर आपकी pen drive damage हो।